Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज काठमांडू के विभिन्न स्थानों में बिजली कटौती की जाएगी

 

काठमांडू, फागुन ३ – नेपाल विद्युत् प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि आज काठमांडू के विभिन्न स्थानों में बिजली कटौती की जाएगी । वितरण प्रणाली भूमिगत करने का काम चल रहा है । इस प्रयोजन के लिए आज महाराजगंज वितरण केन्द्र के गोंगबू फिडर अन्तर्गत पड़ने वाले स्थानों में बिजली कटौती की जाएगी ।
प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक किए गए सूचना अनुसार वसुन्धरा, गोगबू टाउन प्लानिङ, सामाखुसी, रानीबारी क्षेत्र में सुबह ११ बजे से अपराह्न ५ बजे तक बिजली अवरुद्ध रहेगी । इस फिडर अन्तर्गत वितरित विभिन्न स्थानों के साथ ही अन्य क्षेत्रों के ग्राहक वर्ग में होने वाले असुविधा के प्रति प्राधिकरण ने क्षमायाचना की है । प्राधिकरण ने यह भी जानकारी दी है कि यदि कार्य निर्धारित समय से पहले ही समाप्त हो जाता है तो उल्लेखित समय से पहले ही बिजली का संचालन कर दिया जाएगा ।
इसी वितरण केन्द्र के ही हॉस्पिटल फिडर अन्तर्गत त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रहरी तोलिम केन्द्र, निर्मल निवास आदि स्थानों में उच्च क्षमता के प्रसारण लाइन और पोल स्थानान्तरण करने का कार्य के लिए सुबह १० बजे से शाम पाँच बजे तक बिजली अवरुद्ध होने का उल्लेख सूचना में किया गया है ।

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com