यदि प्रधानमंत्री को देश और जनता के प्रति थोड़ा भी प्यार है तो वह तुरंत कुर्सी छोड़ दें– प्रभु साह
काठमांडू, फागुन ३ – आम जनता पार्टी (आजपा)के अध्यक्ष एवं पूर्वमन्त्री प्रभु साह ने कहा है कि यदि प्रधानमंत्री को देश और जनता के प्रति थोड़ा भी प्यार है तो वह तुरंत कुर्सी छोड़ दें । उन्होंने इस बात की भी टिप्पणी की कि अध्यादेश के हथियार ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को ही निर्वस्त्र कर दिया है ।
रौतहट में यमुनामाई गाँवपालिका के बिशेष समूह को सम्बोधित करते हुए आजपा अध्यक्ष साह ने कहा कि लगभग तिहाई के बहुमत की बात हांकने वाले प्रधानमन्त्री ओली नेतृत्व की सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को पारित करने के लिए सामान्य बहुमत भी नहीं जुटा पाए ।
उन्होंने कहा कि – मैं पूछना चाहता हूँ प्रधानमंत्री जी से आप तो कहते रहते हैं कि हमारे पास लगभग दो तिहाई की शक्तिशाली सरकार है । लेकिन अपने ही लाए गए अध्यादेश पारित करने के लिए आपके पास समान्य बहुमत नहीं है । आप किस नैतिकता ने आधार पर अभी भी पद पर बने हुए हैं ?
उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री अपने द्वारा लाये गये अध्यादेश को पारित नहीं कर सकता, वो किस नैतिक आधार पर कुर्सी पर बैठे हैं, उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री को देश और जनता के प्रति थोड़ा भी प्यार है तो वह तुरंत कुर्सी छोड़ दें । इसी तरह आजपा अध्यक्ष साह ने कहा कि देश और जनता के हित के लिए देश को ओली और देउबा के बंधनों से तुरंत मुक्त किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि –ये गठबन्धन अप्रजातान्त्रिक, अप्राकृतिक, अदृश्य एवं अनैतिक है, ये केवल केपी शर्मा ओली और शेरबहादुर देउवा के स्वार्थ का बन्धन है ।

