Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय इंजीनियर संघ नेपाल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अमन के असामयिक निधन पर जताया शोक संवेदना 

 

विराटनगर, हि स. । राष्ट्रीय इंजीनियर संघ नेपाल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी भगवान झा  पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हुए जोगबनी निवासी पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता वरुण मिश्रा , माला मिश्रा के 17 वर्षीय पुत्र अमन मिश्रा के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की । नेपाल साकार के रिटायर सीनियर डिवीजल इंजीनियर श्री झा राजधानी काठमांडू से शोकाकुल परिवार
से मिलने जोगबनी वार्ड 4 स्थित निवास पहुंचे थे जहां पीड़ित परिवार को संतावना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की । साथही दुःख के इस घड़ी में धैर्य के काम लेने की बात कही । आगे कहा आपलोगो के साथ जो अनहोनी घटना घटी है उसका हम सबों का काफी दुःख है, हृदय विदारक घटना घटी है , परंतु विधाता के विधान को कौन टाल सकता है भला ।
इस मौके पर नेपाल सरकार के पूर्व इंजीनियर सुधानंद झा  , मैथिल ब्राह्मण महासभा सप्तरी नेपाल के अध्यक्ष राघव झा , मैथिल ब्राह्मण महासभा मोरंग के अध्यक्ष मनोज मिश्र मौजूद थे ।

यह भी पढें   100 दिनों की चुप्पी के बाद संवाद की राह पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, उद्योग जगत से लेकर शिक्षाविदों तक बढ़ाया संपर्क

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *