राष्ट्रीय इंजीनियर संघ नेपाल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अमन के असामयिक निधन पर जताया शोक संवेदना
विराटनगर, हि स. । राष्ट्रीय इंजीनियर संघ नेपाल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी भगवान झा पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हुए जोगबनी निवासी पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता वरुण मिश्रा , माला मिश्रा के 17 वर्षीय पुत्र अमन मिश्रा के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की । नेपाल साकार के रिटायर सीनियर डिवीजल इंजीनियर श्री झा राजधानी काठमांडू से शोकाकुल परिवार
से मिलने जोगबनी वार्ड 4 स्थित निवास पहुंचे थे जहां पीड़ित परिवार को संतावना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की । साथही दुःख के इस घड़ी में धैर्य के काम लेने की बात कही । आगे कहा आपलोगो के साथ जो अनहोनी घटना घटी है उसका हम सबों का काफी दुःख है, हृदय विदारक घटना घटी है , परंतु विधाता के विधान को कौन टाल सकता है भला ।
इस मौके पर नेपाल सरकार के पूर्व इंजीनियर सुधानंद झा , मैथिल ब्राह्मण महासभा सप्तरी नेपाल के अध्यक्ष राघव झा , मैथिल ब्राह्मण महासभा मोरंग के अध्यक्ष मनोज मिश्र मौजूद थे ।



