Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

औरही गाँवपालिका के अध्यक्ष शिवजी यादव तथा पूर्ववडाध्यक्ष दिलीप यादव गिरफ्तार

 

काठमांडू,चैत ९ – सिरहा में महायज्ञ के लिए दलित परिवार के घर तोड़ने के प्रकरण में संलग्न गाँवपालिका अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है । औरही गाँवपालिका के अध्यक्ष शिवजी यादव के साथ ही पूर्ववडाध्यक्ष दिलीप यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है ।
मधेस प्रदेश के पुलिस प्रमुख लालमणि आचार्य ने जानकारी दी है कि –पीडि़तों द्वारा दिए गए शिकायत के बाद कारवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है ।
चैत १७ गते से होने जा रहे महायज्ञ के लिए सिरहा औरही –५ के दीपक मलिक डोम के घर को तोड़ दिया गया था । प्रधानमंत्री आवास कार्यक्रम अन्तर्गत निर्माण हुए उक्त घर को तोड़ने के लिए गाँवपालिका अध्यक्ष ने सहमति पत्र में जबरजस्ती हस्ताक्षर कराया था ।
इस घटना में संवेदनशीलता से काम नहीं करने के लिए सिरहा के प्रमुख जिला अधिकारी बासुदेव दहल को गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को वापस बुला लिया है । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय दलित आयोग ने भी मौके पर घटना की स्थलगत निगरानी की थी ।
प्रतिनिधि सभा की बैठक में भी सांसदों ने इस घटना को लेकर बार–बार संसदीय जांच समिति के गठन की मांग की और दोषियों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कारवाई करने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया था ।  अध्यक्ष शिवजी यादव व पूर्व वार्ड अध्यक्ष दिलीप यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सिरहा में आधी रात तक प्रदर्शन भी किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *