आईपीएल का १८वां संस्करण आज से शुरू.. उद्घाटन मैच कोलकाता और बैंगलोर बीच
काठमांडू,चैत ९ – इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का १८वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है । कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में पहला उद्घाटन मैच मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा । खेल नेपाली समय अनुसार शाम ७ ः४५ बजे से खेला जाएगा ।
इस सीजनमा १० फ्रेंचाइजी खेल रही है । इस वर्ष, ६५ दिन में १३ स्थानों में १० टीमों के बीच कुल ७४ मैच खेले जाएंगे । जिसमें ७० लीग राउंड और चार प्लेऑफ मैच शामिल है । फाइनल सहित सभी प्लेऑफ खेलों मे २० मई से २५ तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे ।


