Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गांव पालिका वासियों को सहज रूप में सेवा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य: अध्यक्ष चौधरी

 


देशबन्धु यादव/नवलपरासी। सरावल गांव पालिका के स्वास्थ्य शाखा के आयोजन में चर्मरोग सम्बन्धी एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ।
सरावल गांव पालिका के स्वास्थ्य शाखा वार्षिक कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर में २०९ लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही औषधि वितरण किया गया। जिसमें दो लोगों को तपेंदिक(Leprosy) रोग पहचान होने की स्वास्थ्य शाखा प्रमुख सुमन पंत ने बताया।
सरावल गांव पालिका के अध्यक्ष सुखाड़ी चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की गांव पालिका वासियों को सहज रूप में सेवा उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
शिविर में चर्मरोग चिकित्सक बिक्रम ज्ञवाली , सरावल गांव पालिका के स्वास्थ्य शाखा अधिकृत ओमनारायण देवकोटा , उपाध्यक्ष बासमती हरिजन , वार्ड नंबर ३ के वार्ड अध्यक्ष फिरंगी चौधरी के साथ ही विशिष्ट महानुभावों का गरिमामय उपस्थिति रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *