माहेश्वरी सभा जोगबनी के पूर्व अध्यक्ष प्रतिष्ठित व्यावसायी भीकमचंद तापड़िया जी की धर्म पत्नी गीता देवी का निधन
माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर। माहेश्वरी समाज जोगबनी के पूर्व अध्यक्ष एवं जोगबनी के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री भीखमचंद तापड़िया की धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवी तापड़िया का सोमवार, 03 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही जोगबनी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

