Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत से 10 टन मानवीय राहत सामग्री लेकर तीसरी विशेष उड़ान काठमांडू के लिए रवाना

 

काठमांडू।

भारत ने नेपाल में जारी बाढ़ राहत और बचाव अभियान में सहयोग के लिए 10 टन मानवीय राहत सामग्री लेकर तीसरी विशेष उड़ान काठमांडू के लिए रवाना की है।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस राहत सामग्री में पोर्टेबल जनरेटर सेट, डिग्निटी किट, खाद्य पैकेट, पानी शुद्ध करने वाली टैबलेट सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् द्वारा लिए गए कुछ इस तरह के निर्णय

इस उड़ान के साथ 11 सदस्यीय विशेषज्ञ दल भी नेपाल पहुंचा है। इस दल में चिकित्सक, पैरामेडिक्स और सुरंग एवं कठिन क्षेत्रों में बचाव अभियान के लिए रेक्की (सर्वेक्षण) विशेषज्ञ शामिल हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत नेपाल में चल रहे राहत और बचाव कार्यों में लगातार सहयोग कर रहा है और आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

गौरतलब है कि बुधवार को तिब्बत से आई भीषण बाढ़ ने नेपाल में भारी मानवीय और भौतिक नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और राहत एवं खोज-बचाव अभियान लगातार जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com