Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में आयी बाढ में मरने वालो की संख्या 410 तथा 1500 लोग लापता

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के भोटेकोसी में आयी मरने वालो की संख्या 410 पहुंच गया हैं वही विदेशी तथा भारतीय पर्यटक सहित 1500 लोग लापता हैं। मधेश प्रदेश में सौ से अधिक लोग लापता हैं। सबसे अधिक सप्तरी जिला के 24 लोग शामिल हैं। इसी तरह पर्सा जिला के 19, महोतरी के 10, सर्लाही के 9, बारा के 19, धनुषा के 2 तथा रौतहट के 3 लोग लापता हैं।
नेपाली सेना तथा प्रहरी उद्दार कार्य में लगे हैं। लापता लोगों के परिवार अपने खोये सगे संबंधियों को कव अच्छी खबर आये इसके लिए टकटकी लगाये हैं। हाथ में खोये व्यक्ति की तस्वीर लेकर उद्दार काम में लगे सेना, प्रहरी को दिखा रहे हैं। वैसे शुक्रवार की सुबह सूकून भरा खबर मिला। त्रिशूली निर्माधीन हाइड्रो पावर स्टेशन में कार्यरत 77 भारतीय अभियंता सकुशल मिल गये। भोटेकोशी नदी की बाढ के बाद सभी संपर्क विहीन हो गये थे। त्रिवेणी बाजार के एक मदरसा के 6 मौलवी तथा 50 छात्र भी लापता हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com