Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सावन के रंग में सराबोर हुआ मारवाड़ी समाज, उल्लास के साथ मना नौंवा सावन महोत्सव सुरंगों सावन

 

रक्सौल। सावन की हरियाली, पारंपरिक संस्कृति और उत्साह से सराबोर माहौल के बीच आज मंगलवार को शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रक्सौल शाखा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर “सुरंगों सावन” थीम के साथ नोवां सावन महोत्सव सुरंगों सावन धूमधाम एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे परिसर को सावन की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहांँ महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर ट्रस्ट के सचिव कैलाश चन्द्र काबरा, महेश अग्रवाल,शाखा अध्यक्षा सोनू काबरा,प्रांतीय अंचल प्रमुख एवं निवर्तमान अध्यक्षा वीणा गोयल, सचिव रचना रुंगटा , विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति खंडेलवाल राजकुमार अग्रवाल एवं सीताराम गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह संयुक्त राष्ट्र संघ के ८१वें महासभा में भाग लेंगे

इस अवसर पर कैलाश चन्द्र काबरा ने कहा कि मारवाड़ी महिला सम्मेलन समाज सेवा, महिला सशक्तीकरण एवं सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

सावन महोत्सव के दौरान आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मेलन की सदस्याओं ने गीत एवं नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों से वातावरण को आनंदमय बना दिया। हिन्दी, भोजपुरी एवं मारवाड़ी गीतों की सम्मेलन की सदस्यों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए भरपूर सराहना की।
सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मेले का विशेष आकर्षण आकर्षक सेल्फी प्वाइंट रहा, जहां महिलाओं और युवाओं में तस्वीरें खिंचवाने की होड़ लगी रही। इसके अलावा महिलाओं द्वारा लगाए गए रंग-बिरंगे सजावटी सामान, डिजाइनर परिधान, आकर्षक राखियों एवं घरेलू उत्पादों के स्टॉल पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं चाट, गोलगप्पे एवं अन्य चटपटे व्यंजनों के स्टॉल पर देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही और सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया।

यह भी पढें   अपेक्षाओं का बोझ ही मनुष्य के दुःख का सबसे बड़ा कारण है : बिमल सरार्फ

शाखा अध्यक्षा सोनू काबरा ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सम्मेलन आगे भी सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर गति देता रहेगा। रक्सौल शाखा द्वारा अब तक किए गए सेवा एवं सामाजिक कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की सफलता में प्रांतीय अंचल प्रमुख एवं निवर्तमान शाखा अध्यक्ष वीणा गोयल, अध्यक्ष सोनू काबरा, सचिव रचना रुंगटा , कोषाध्यक्ष संगीता रुंगटा, अनुराधा शर्मा, ज्योति शर्मा, सारिका अग्रवाल, सुनीता शाह, सुमन अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, शिखा रंजन, खुशबू भरतिया, शिल्पा भरतिया, बबली अग्रवाल, रेणु रुंगटा, बबीता रुंगटा, अनुजा अग्रवाल, रचना रुंगटा, मधु अग्रवाल, नीलम खेतान आशा केशान एवं ज्योति राज गुप्ता, आइसीपी रक्सौल की सुपरवाइजर सुरभि, प्रिया रानी एवं सहित सम्मेलन की सभी सदस्याओं की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com