प्रधानमंत्री बालेन शाह और गृहमंत्री सुदन गुरुङ बीच मुलाकात
काठमांडू, सावन १९ – प्रधानमंत्री बालेन शाह और गृहमंत्री सुदन गुरुङ के बीच मुलाकात हुई है । प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय सिंहदरबार में दोनों के बीच यह मुलाकात हुई है । प्रधानमंत्री कार्यालय स्रोत अनुसार, इस मुलाकात में गृहमंत्री ने तराई–मधेश की अवस्था को लेकर प्रधानमंत्री को जानकारी करवाई है । गृहमंत्री गुरुङ पिछले कुछ दिनों से लगातार मधेश में थे और इसी की जानकारी उन्होंने प्रधानमंत्री को दी है । प्रधानमंत्री शाह ने तराई–मधेश में पिछले दिनों जो घटनाएं हुई हैं उसके बारे में तथा स्थिति शांत होने के बाद की अवस्था की जानकारी गृहमंत्री से ली । इसके साथ ही आगामी दिनों में कैसी सुरक्षा रणनीति अपनानी चाहिए ? इस विषय में सामान्य बातचीत हुई । सानन १० की रात सुनसरी के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में झड़प हो गई थी । जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाई गई गोली से एक व्यक्ति की घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई थी । सुुनसरी घटना में ही दो और युवाओं की इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गई । इसी घटना ने उग्र रुप ले लिया और अन्य जिलों में फैल गया और सिरहा में भी प्रहरी की गोली लगने से एक युवा की जान चली गई ।

