Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टिकटकर तुलसा अधिकारी गिरफ्तार

 

काठमाडौँ।

टिकटकर तुलसा अधिकारी, जिन्हें तुलसी अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें थाइलैंड से गिरफ्तार कर काठमाडौँ लाया गया। ललितपुर जिला प्रहरी परिसर के एसपी गौतम मिश्र ने बताया कि शनिवार रात उन्हें नेपाल लाया गया।

अधिकारी के खिलाफ ललितपुर जिला अदालत में सम्पत्ति शुद्धीकरण, आपराधिक लाभ तथा ठगी का मामला पहले ही दायर किया जा चुका है। एसपी मिश्र के अनुसार, उन्हें थुनछेक (न्यायिक हिरासत) प्रयोजन के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर नेपाल पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रिय प्रहरी संगठन (इंटरपोल) की सहायता से उन्हें पक्राउ किया।

यह भी पढें   सरकार ने ४७ उपसचिवों का किया तबादला

उनके खिलाफ 2082 चैत में 6 करोड़ 52 लाख 29 हजार रुपैयाँ बिगो कायम करते हुए सरकारी वकील कार्यालय ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में तुलसा अधिकारी समेत 10 लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है।

तुलसा कलेक्सन प्रालि की सञ्चालक अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यवसायी को बलात्कार मामले में फँसाने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया। व्यवसायी का दावा है कि ब्लैकमेलिंग के जरिए अधिकारी ने उनसे 4 करोड़ 50 लाख रुपैयाँ नकद तथा अन्य जिन्सी सामान लिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com