Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२०२५ का पहला सूर्यग्रहण कल…नेपाल में नहीं लगेगा

 

काठमांडू, चैत १५ – सन् २०२५ का पहला सूर्यग्रहण कल लगने जा रहा है । नेपाल एस्ट्रोनोमिकल सोसायटी के अनुसार ये खण्डग्रास सूर्यग्रहण है । ये सूर्यग्रहण नेपाल में नहीं लगेगा ।
नेपाली समय अनुसार शनिवार की दोपहर २ बजकर ३५ मिनेट में शुरु होकर खण्डग्रास सूर्यग्रहण शाम ६ बजकर २८ मिनेट में समाप्त होगा ।
नेपाल एस्ट्रोनोमिकल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश भट्टराई ने बताया कि “ये खण्डग्रास सूर्यग्रहण है । नेपाल में नहीं लगेगा । नेपाल से दिखाई भी नहीं देगा ।” उन्होंने कहा कि “अभी प्रविधि का समय है तो इसे नेपाल से देखा जा सकता है क्योंकि कैमरे से लाइव फिल्माया जाएगा लेकिन फिर भी इसे नेपाली क्षेत्र से नहीं देखा जाएगा ।”
भारत से भी ये सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा । अध्यक्ष भट्टराई के अनुसार युरोप, नर्थ एशिया में रसिया के कुछ स्थान, नर्थ अफ्रिका, वेस्ट अफ्रिका और उत्तरी अमेरिका के कुछ देशों से इसे देखा जा सकता है । कनाडा और ग्रिनलैंड के कुछ स्थानों में देखा जा सकता है ।
उन्होंने यह भी कहा कि “चुँकी यह नेपाल में नहीं लगेगा इसलिए सांस्कृतिक और धार्मिक रूप में भी इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है ।”

यह भी पढें   रास्वपा के महाधिवेशन प्रस्तावों पर हृदेश त्रिपाठी का तीखा हमला

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *