Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजावादी तीनकुने में, गणतंत्रवादी भृकुटीमण्डप में

 

काठमांडू, चैत १५ – काठमांडू के विभिन्न स्थानों में आज प्रदर्शन होंगे । गणतंत्रवादी और राजतंत्रवादी द्वारा आज अलग–अलग प्रदर्शन करने जा रहे हैं । राजावादियों द्वारा प्रदर्शन के लिए तीनकुने और गणतंत्रवादियों के लिए भृकुटीमण्डप तय किया गया है ।
समाजवादी मोर्चा में आबद्ध नेकपा (माओवादी केन्द्र), नेकपा (एकीकृत समाजवादी), नेपाल समाजवादी पार्टी और विप्लव नेतृत्व की नेकपा भृकुटीमण्डप में प्रदर्शन करेंगे ।
समाजवादी मोर्चा के लिए बबरमहल से माइतीघर और त्रिपुरेश्वर होते हुए प्रदर्शनीमार्ग तक जुलूस निकालने का रुट तय हुआ है ।
सभा से पहले राजधानी के विभिन्न स्थानों से जुलूस निकालने की मोर्चा ने जानकारी दी है । बबरमहल, कुपण्डोल, त्रिपुरेश्वर चोक, सुन्धारा, न्युरोड, सोह्रखुट्टे, शान्तिबाटिका, मैतीदेवी से जुलूस निकालना तय किया गया है ।
मोर्चा द्वारा निकाले जा रहा जुलूस भृकुटीमण्डप में पहुँचकर दोपहर १ बजे सभा में परिणत होगी ।
नवराज सुवेदी नेतृत्व राजसंस्था पुनस्र्थापना के लिए संयुक्त जनआन्दोलन समिति मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे ।
प्रशासन ने जानकारी दी है कि पूर्वराजा के समर्थक रिङरोड से बाहर मात्र जुलूस निकाल सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed