Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज काठमांडू का अधिकतम तापक्रम २९.२ डिग्री सेल्सियस

 

काठमांडू, चैत १४ – देशभर में तापक्रम बढ़ता जा रहा है । फागुन १७ गते (मार्च १) से प्री मानसून अवधि शुरु होने के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापक्रम में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है ।
आज (गुरुवार) नेपालगंज, भैरहवा और धनगढ़ी का अधिकतम तापक्रम ३८ डिग्री से भी ज्यादा मापन किया गया है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग अन्तर्गत के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार, गुरुवार की शाम नेपालगंज का अधिकतम तापक्रम ३८.५ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है । इसी तरह भैरहवा का ३८.४ और धनगढ़ी का ३८.३ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है ।
बुधबार नेपालगञ्ज का अधिकतम तापक्रम ३५.२, धनगढ़ी का ३५.५ और भैरहवा का ३५.९ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया था ।
इसी तरह आज काठमांडू का अधिकतम तापक्रम २९.२ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है जबकि बुधबार को २७.९ डिग्री सेल्सियस किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed