Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षा विधेयक प्रतिनिधिसभा से पारित नहीं होने तक आन्दोलन नहीं रुकने वाला है – लक्ष्मीकिशोर सुवेदी

 

काठमांडू, बैशाख ३ – नेपाल शिक्षक महासंघ ने कहा है कि विद्यालय शिक्षा विधेयक प्रतिनिधिसभा से पारित नहीं होने तक आन्दोलन नहीं रुकने वाला है ।
शिक्षा पत्रकार समूह ने बुधवार काठमांडू में आयोजित अन्तक्र्रिया में महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकिशोर सुवेदी ने बताया कि जबतक संसद् से विद्यालय शिक्षा विधेयक पारित होने की अवस्था नहीं बनेगी तबतक आन्दोलन नहीं रुकने वाला है ।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि विधेयक प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित हो जाता है, तो इसे राष्ट्रीय सभा द्वारा पारित होने और राष्ट्रपति द्वारा प्रमाणित होने में अधिक समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए तिथि निर्धारित कर विधेयक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
अध्यक्ष सुवेदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जबतक आन्दोलन निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुँचे तबतक कोई भी शिक्षक विद्यालय वापस नहीं लौटेंगे ।उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आन्दोलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक शिक्षक से एक सौ रुपयाया कि लिया जा रहा है इसी रकम से आन्दोलन चल रहा है ।
उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा विधेयक को आगे करने के लिए विभिन्न दलों के दरवाजे तक पहँुचे लेकिन सभी ने इसे नजरअंदाज कर दिया जिसके कारण आज यह अवस्था आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com