Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लीडरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ नेपाल का बिरगंज में उद्घाटन

 

 

बिरगंज, पर्सा  3 मई 2025

आनंद साह

लीडरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ नेपाल (एलडीआई) का औपचारिक उद्घाटन 2 मई 2025 को बिरगंज, पर्सा में एक भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। इस संस्थान की स्थापना नेपाली उद्योगों और संगठनों को मानव संसाधन सेवाओं के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ (FNCCI) मधेश प्रदेश के अध्यक्ष अशोक टेमानी तथा विशेष अतिथि पर्सा जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपरीक्षक (एसपी) गौतम मिश्रा थे।

एलडीआई नेपाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं मानव संसाधन सलाहकार (HR Consultant) अनिल जयसवाल ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान संस्थान के उद्देश्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा, “एलडीआई नेपाल की स्थापना उद्योगों और संगठनों को दक्ष मानव संसाधन सेवाएं प्रदान कर सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ की गई है। यह संस्थान उपयुक्त व्यक्ति को उपयुक्त स्थान पर नियुक्त करने में सहायता प्रदान करते हुए भर्ती, हेड हंटिंग, प्रशिक्षण, साक्षात्कार और स्क्रीनिंग जैसी सेवाएं देगा।” एलडीआई नेपाल द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाओं में भर्ती एवं आउटसोर्सिंग, नेतृत्व विकास कार्यक्रम, व्यवसाय परामर्श, श्रम एवं मानव संसाधन ऑडिट, व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य (OSH) सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं। ये सेवाएं नेपाल भर के उत्पादन, सेवा, कॉर्पोरेट, ट्रेडिंग जैसे विभिन्न उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी। एलडीआई नेपाल की टीम अनुभवी और दक्ष विशेषज्ञों से सुसज्जित है।

यह भी पढें   नुवाकोट में एक ही घर से 24 शव बरामद, भोटेकोशी बाढ़ ने मचाई तबाही

उद्घाटन समारोह में निम्नलिखित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही: पर्सा पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश खनाल, बिरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, बिरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केडिया, बिरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव राजपाल, बारा उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष राजकुमार साह, जीतपुर सिमरा उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष मोहन शर्मा, जीतपुर सिमरा उद्योग वाणिज्य संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सजय साह, एपेक्स फार्मास्यूटिकल्स के प्रबंध निदेशक विनय काबरा, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी जगदीश प्रसाद शर्मा, मधेश विश्वविद्यालय के डीन डॉ. अञ्जय मिश्र, हेटौंडा के व्यवसायी धीरज कार्की, प्रकाश ढकाल, रामप्रसाद शर्मा, शालीमार ग्रुप के निदेशक हेमंत बैद, लियो बारा गैस उद्योग के निदेशक निर्मल खत्री, उत्कर्ष नेपाल की अध्यक्ष रितु राज, बिरगंज युवा समाज के पूर्व अध्यक्ष कमल चौगाई, नेपाल-भारत चेम्बर ऑफ कॉमर्स बिरगंज के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपति, बैंकर्स, वरिष्ठ व्यवसायी, समाजसेवी और युवा प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर एलडीआई नेपाल को महत्वपूर्ण सुझाव और समर्थन प्रदान किया।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: मधेश के 162 लोग अब भी लापता

यह उद्घाटन समारोह मधेश प्रदेश में मानव संसाधन प्रबंधन और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करता है, जिसे नेपाल के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को और अधिक सशक्त बनाने वाला माना जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com