Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैस बिक्रेता संघ धनुषा का पांचवां जिला अधिवेशन संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। गैस बिक्रेता संघ धनुषा का पांचवां अधिवेशन फूलदेव पंडित की अध्यक्षता में शनिवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में संपन्न हुयी।इस अधिवेशन के प्रमुख अतिथि पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि थे। प्रमुख अतिथि के आसन्न से संबोधित करते हुए उन्होंने कही कि गैस आज लोगों का जीवन शैली का आवश्यक बस्तु है। कुछ परिवार को छोड़कर आज लोग खाना बनाने के लिए गैस का ही उपयोग करते हैं।जलावन की कमी के कारण खाना बनाने के लिए यही एक जरिया है।गैस व्यवसाय एक प्रतिष्ठित व्यवसाय माना गया है। कोविड समय में धनुषा जिला के गैस बिक्रेता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार गैस व्यवसायी की समस्या को ध्यान दें।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तथा बिधायक राम सरोज यादव, नेपाली कांग्रेस के जिला सभापति योगेंद्र पंजियार, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार साह, नेपाल कांग्रेस के नेता तथा जानकी यातायात प्रा.लि.के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, गैस बिक्रेता संघ मधेश प्रदेश के उपाध्यक्ष जय प्रकाश साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com