Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन के लिए सर्वदलीय समिति गठन करेंः कांग्रेस उपसभापति गुरुङ

 
धनराज गुरुङ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ मई । नेपाली कांग्रेस के उपसभापति धनराज गुरुङ ने संविधान संशोधन के लिए सर्वदलीय समिति गठन की मांग की है । मंगलवार को आयोजित प्रतिनिधि सभा की बैठक में बोलते हुए उन्होंने यह मांग उठाई । संसद में आगामी आर्थिक वर्ष की नीतिगत तथा कार्यक्रमगत प्रस्ताव पर जारी बहस के दौरान उपसभापति गुरुङ ने यह विचार व्यक्त किया । उनका मानना है कि बीते दस वर्षों से प्रयोग में आए संविधान की समीक्षा से बेहतर होगा कि सीधे संशोधन की दिशा में कदम बढ़ाया जाए ।
नेता गुरुङ ने संसद में कहा, “हमने संविधान को लागू किए दस साल हो चुके हैं । अब फिर से बैठकर उसकी समीक्षा करनी चाहिए क्या, सभामुख महोदय? असल में प्रयोग ही समीक्षा है । इस अवधि में हमने यह स्पष्ट रूप से जान लिया है कि संविधान में कहाँ–कहाँ समस्या है । इसलिए नीति तथा कार्यक्रम में समीक्षा नहीं, संशोधन लिखा जाना चाहिए ।”
उन्होंने यह भी कहा कि संविधान संशोधन की प्रक्रिया में सहमति का मार्ग अपनाया जाना चाहिए और इसके लिए सर्वदलीय समिति का गठन उपयुक्त रहेगा । चुनावी प्रणाली में भी सुधार की मांग करते हुए गुरुङ ने वर्तमान समानुपातिक प्रणाली के अंतर्गत की जाने वाली ‘बन्दसूची’ (क्लोज लिस्ट) को हटाने का प्रस्ताव भी रखा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *