सोने की कीमत फिर से बढ़ने लगी
काठमांडू, ६ मई । सोने की कीमत में आज व्यापक वृद्धि दर्ज की गई है । रविवार और सोमवार दोनों दिन बढ़ी हुई सोने की कीमत आज फिर से प्रति तोला ५,३०० रूपये बढ़ी है । आज सोने की कीमत प्रति तोला १,८९,९०० रूपये निर्धारित की गई है । नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ के अनुसार, चाँदी की कीमत में भी आज वृद्धि हुई है ।
कल (सोमवार) सोने की कीमत प्रति तोला ५०० रूपये बढ़कर १,८४,६०० रूपये तक पहुंची थी । इस वर्ष बैशाख ९ गते सोने की कीमत १,९७,९०० रूपये प्रति तोला तक पहुंची थी, जो अब तक की सबसे उच्चतम दर है । इसके बाद नौ दिनों के भीतर सोने की कीमत में १४,४०० रूपये की गिरावट आई थी । अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों के अनुसार, आज वैश्विक बाजार में एक औंस सोना ३,३५७ अमेरिकी डलर में कारोबार हो रहा है ।

