Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

 

पोखरा, ६ मई । पोखरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली है । घटना पोखरा–१७ की है । स्थानीय निवासी ऋषिराम बराल ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली ।
प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, घरेलू झगड़े के कारण ऋषिराम बराल ने अपनी पत्नी देवीमाया पराजुली की हत्या की थी । पोखरा पुलिस ने बताया, ‘उनकी दो पत्नियाँ थीं और वह छोटी पत्नी के साथ रह रहे थे । घरेलू झगड़ा हुआ था । उसी झगड़े के कारण पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की गई, ऐसा प्रारंभिक जांच में पता चला है ।’
पुलिस का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच अभी जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed