Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी की गिरफ्तारी पर नागरिक उन्मुक्ति पार्टी का संसद में विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

 

काठमांडू, ६ मई । नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने अपने संरक्षक रेशम चौधरी की गिरफ्तारी के मुद्दे को लेकर प्रतिनिधि सभा (संसद) में विरोध जताया है पार्टी के सांसदों ने मंगलवार को आयोजित संसद बैठक में उठकर विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने चौधरी की गिरफ्तारी पर अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है ।
विरोध से पहले पार्टी की अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ ने रेशम चौधरी की गिरफ्तारी की निष्पक्ष छानबीन की मांग की थी इसके बाद नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के सांसद खड़े होकर विरोध में शामिल हुए । हालाँकि, सभामुख देवराज घिमिरे ने यह जानकारी दी कि इस मुद्दे पर गृहमंत्री आगामी बिहिबार को जवाब देंगे, जिसके बाद सांसदों ने अपनी सीट ग्रहण कर ली ।
गत सोमवार को नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के सांसदों ने सरकार को इस विषय पर मंगलवार तक जवाब देने की समयसीमा दी थी । उसी समय सीमा के अनुसार आज सांसदों ने उठकर विरोध जताया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com