Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के गृह मंत्रालय ने दिया मॉक ड्रिल कराए जाने का निर्देशन

 

काठमांडू, बैशाख २३ – पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच भारत के गृह मंत्रालय ने सात मई यानी बुधवार के दिन को पूरे देश में मॉक ड्रिल कराए जाने के निर्देशन दिया है ।
अंतर्राष्ट्रीय संचार माध्यम बीबीसी के अनुसार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए निर्देश में २४४ सूचीबद्ध सिविल डिफेंस जिलों में डिफेंस का अभ्यास और रिहर्सल करने को कहा गया है ।
रक्षा विश्लेषक राहुल बेदी ने बीबीसी से कहा, “साल १९७१ की भारत पाकिस्तान जंग के बाद इतने बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल कराई जा रही है और इससे पता लगता है कि दोनों देशों के बीच हालात लगातार कितने बिगड़ रहे हैं ।”

मॉक ड्रिल में डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर्स, जिले के विभिन्न विभाग, एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), कॉलेज और स्कूल के स्टूडेंट्स, होम गॉड्र्स और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को शामिल होने का आह्वान किया गया है ।

यह भी पढें   ट्रंप और शी चिंनफिंग की मुलाकात पर ईरान और ताइवान के मुद्दों के हावी रहने की उम्मीद

मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी देते हुए कर्नाटक के डायरेक्टर सिविल डिफÞेंस, डीजीपी फायर इमरजेंसी सर्विसेज प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा, “कर्नाटक समेत सभी राज्यों के अधिकारियों की गृह मंत्रालय के साथ मीटिंग हुई, जिसमें संभावित खतरों को लेकर सिविल डिफेंस और इमरजेंसी रेस्पांस की तैयारी को लेकर चर्चा की गई ।”
इसी तरह जम्मू के एक स्कूल में स्टूडेंट्स को मॉक ड्रिल की ट्रेनिंग दी गई । मंगलवार को पंजाब में मोहाली, अमृतसर, पटियाला, जालंधर समेत २० जगहों पर मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने एक्स अकाउंट पर सभी नागरिकों, बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं, छात्रों से इस मॉक ड्रिल में वॉलंटियर बनने की अपील की है ।

यह भी पढें   बाँके के बिनौना में महिला और पुरुष करके १५७ लोगों ने किया रक्तदान 

इसमें कहा गया है, “मॉक ड्रिल में प्रमुख रूप से हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन सक्रिय करना, हमले के दौरान नागरिकों और छात्रों को आत्म–सुरक्षा का प्रशिक्षण देना, दुर्घटना के समय ब्लैकआउट उपायों को लागू करना, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को तेजी से छिपाना, और बचाव की योजनाओं को दुरुस्त करना और उसका अभ्यास करना शामिल है ।”
बीजेपी के संसदीय पार्टी कार्यालय ने इस मॉक ड्रिल में आम नागरिकों के साथ सभी बीजेपी सांसदों को शामिल होने को कहा है ।
तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वर्किंग प्रेसिडेंट केटी रामा राव ने कहा कि मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए सभी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि यह राष्ट्रीय हित में है और जो राष्ट्रीय हित में है, निश्चित रूप से बीआरएस उसका समर्थन करती है । दो दिन पहले ही दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था सैन्य कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा था, “मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जैसा आप चाहते हैं वैसा होकर रहेगा ।”
भारत ने पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान के हाथ होने के आरोप लगाए हैं जबकि पाकिस्तान ने आरोपों को खारिज करते हुए इसकी स्वतंत्र जांच कराने में सहयोग करने की बात कही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *