Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी नवमी के पावन अवसर पर ‘नवयुगी सीया’ कार्यक्रम का आयोजन

 

काठमांडू, बैशाख २३ – जानकी नवमी के पावन अवसर पर वैदेही मीडिया द्वारा काठमांडू स्थित ललितकला प्रज्ञा प्रतिष्ठान में ‘नवयुगी सीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की गई । दीप प्रज्ज्वलन हिमालिनी हिन्दी मासिक पत्रिका, हिमालिनी ऑनलाइन के प्रबंध निदेशक ई.सच्चिानंद मिश्र द्वारा किया गया ।

 

इसे क्लिक करें

जानकी नवमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ‘पुस्तक संवाद’ नामक एक सत्र रखा गया था । पहली संवाद हिन्दी पुस्तक ‘टुकड़ों में बटी जिन्दगी’ पर किया गया । इस कहानी संग्रह की लेखिका डॉ.श्वेता दीप्ति त्रिभुवन विश्वविद्यालय हिन्दी केन्द्रीय विभाग की विभागाध्यक्ष हैं । साथ ही वो हिमालिनी हिन्दी मासिक पत्रिका की संपादक भी हैं । उनके साथ पुस्तक संवाद में शामिल थी कंचना झा ।

यह भी पढें   डॉ श्वेता दिप्ति की “नीर भरी तप्त नदी” कृति का भव्य लोकार्पण


इसी तरह एक और पुस्तक पर चर्चा की गई । नेपाल पज्ञा प्रतिष्ठान अनुवाद विभाग की प्राज्ञ हंसावती कुर्मी की अवधी भाषा की पुस्तक ‘बिंब प्रतिबिंब’ पर चर्चा की गई । इस चर्चा में हंसावती कुर्मी के साथ थी साहित्यकार पत्रकार विजेता चौधरी ।


इसी तरह चित्रकार मनिषा साह से उनकी चित्रकारिता और आज के परिवेश को लेकर कुमार भाष्कर ने बातचीत की ।


दूसरे सत्र में कविता वाचन कार्यक्रम रखा गया था । लगभग १५ कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं का वाचन किया ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई


कविता वाचन करने वालों में – रजनी झा, मुक्ता मिश्र, शिल्पा कर्ण, स्नेहा झा ,आनंद गुप्ता, सुशिल चन्द्र कल्याण, कंचना झा, विजेता चौधरी, विकास वत्सनाभ,वीभा झा, सुभाद्री शुभा, हंसावती कुर्मी, रुपा झा और धीरेन्द्र पे्रमर्षि ।

सभी कविताओं की समीक्षा रुपा झा ने किया । कार्यक्रम का सफल संचालन कुमार भास्कर ने किया और धन्यवाद स्नेहा झा ने दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *