Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेना ने पाकिस्तान का अत्याधुनिक AWACS सिस्टम नष्ट किया

 

भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान का अत्याधुनिक AWACS सिस्टम नष्ट कर दिया है. यह सिस्टम दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखता था. भारतीय सेना की इस कार्रवाई को रणनीतिक बढ़त माना जा रहा है.
भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने एक बड़ी सैन्य सफलता हासिल की है. पाकिस्तान जिस तकनीकी प्रणाली के जरिए भारतीय वायुसीमा पर पैनी नजर रखता था, उस अत्याधुनिक एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को भारतीय वायुसेना ने सटीक निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है.

यह भी पढें   सुख वहीं बसता है, जहाँ सरलता, प्रेम और समझदारी का संगम हो : बिमल सरार्फ

AWACS किसी भी आधुनिक वायुसेना की ‘आंख और कान’ माने जाते हैं. ये हाई-टेक रडार सिस्टम विमानों पर लगे होते हैं, जो आकाश में उड़ते हुए सैकड़ों किलोमीटर दूर तक दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोन की गतिविधियों का पता लगाने में सक्षम होते हैं.

AWACS की खासियतें
360-डिग्री रडार कवरेज- ये विमान अपने चारों ओर लगभग 400-600 किलोमीटर तक हवाई निगरानी कर सकते हैं.
हवाई कमांड सेंटर- यह सिर्फ निगरानी ही नहीं करता, बल्कि आसमान में उड़ते हुए अन्य फाइटर जेट्स को निर्देश भी देता है. यानी यह एक उड़ता हुआ कंट्रोल रूम होता है.
सर्विलांस-जमीन से हवा और हवा से हवा में मार करने वाली गतिविधियों की निगरानी. AWACS दुश्मन के किसी भी हवाई हमले की पहले ही चेतावनी दे सकता है.
रडार रोकने में सक्षम-ये सिस्टम दुश्मन के रडार और संचार प्रणाली को बाधित करने की क्षमता भी रखता है.ड‍िफेंस सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के पास मौजूद यह विशिष्ट AWACS भारत की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था. लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसियों और एयरफोर्स ने इसे मार ग‍िराया. भारतीय सेना की इस कार्रवाई को रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है. यह न केवल पाकिस्तान की वायु निगरानी प्रणाली को तगड़ा झटका है, बल्कि युद्ध क्षेत्र में भारत की तकनीकी बढ़त को भी दर्शाता है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com