Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मशहूर बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का निधन

 

काठमान्डू 24मई

मशहूर बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव के निधन हो गया है. 54 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली. मुकुल देव ने सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार, जय हो जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था. मुकुल देव के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. एक-एक कर स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

यह भी पढें   एनपीएल में जनकपुर बोल्ट्स की लगातार दूसरी जीत, पोखरा एवेंजर्स 9 रन से पराजित

जानकारी के मुताबिक, मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ. शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे. एक्टर के निधन की खबर से स्टार्स ही नहीं उनके फैंस की शॉक्ड है. मुकुल देव अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे.
मुकुल देव का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जा चुका है. हाल ही में एक्टर पंचतत्व में विलीन हो गए. एक्टर के जाने का दुख लोगों के चेहरे पर साफ नजर आया. सभी ने नम आखों से एक्टर को आखिरी विदाई दी.

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, लुम्बिनी लाइन्स और जनकपुर बोल्ट्स के बीच होगी पहली भिड़ंत

अभिनेता मुकुल देव के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.उनके यूं अचानक चले जाने पर हर कोई हैरान है. लेकिन सच यही है कि अब एक्टर हमारे बीच नहीं रहे हैं. भाई राहुल देव ने उन्हें नम आंखों से आखिरी विदाई दी है. उनके आखिरी वक्त में दिल्ली में तमाम सेलेब्स भी एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com