Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना

 

काठमान्डू 25 मई

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत को एक बड़ी सफलता मिली है. जापान को पछाड़कर भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार (24 मई) को कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. सुब्रमण्यम ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद यह बात कही.

यह भी पढें   बाँके के गुरुवागाँव बिद्यालय के आयोजन में २३ लोगों ने किया रक्तदान 

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि कुल मिलाकर ग्लोबल और आर्थिक माहौल भारत के अनुकूल है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. आज हम 4,000 अरब डॉलर (4 ट्रिलियन डॉलर) की अर्थव्यवस्था हैं.इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है. उन्होंने कहा, ‘‘केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं और अगर हम अपनी योजना और सोच पर कायम रहते हैं, तो ढाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे.’’

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की उद्यमियों के साथ चर्चा

आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयान पर एक सवाल का जवाब देते हुए, सुब्रह्मण्यम ने कहा, ‘‘टैरिफ क्या होंगी, यह अनिश्चित है. लेकिन जिस तरह चीजें बदल रहीं हैं, हम मैन्युफैक्चरिंग के लिए सस्ती जगह होंगे.’’ ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका में ही होगा, न कि भारत में या कहीं और.नीति आयोग के सीईओ ने यह भी कहा कि एसेट मोनेटाइजेशन का दूसरा राउंड तैयार किया जा रहा है और इसकी घोषणा अगस्त में की जाएगी.

यह भी पढें   लेन-दखलअंदाजी में बालेन और भविष्यद्रष्टा बुद्धछिरिङ : सी.एन. थारू, आर.के. तामाङ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com