Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस पदाधिकारी बैठक में होगी चर्चा गृहमंत्री लेखक की

 

काठमांडू, जेठ १२ – अब से कुछ ही देर बाद नेपाली कांग्रेस पदाधिकारी बैठक होने जा रही है । यह बैठक पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा के निवास बूढानीलकण्ठ में होने जा रही है । कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में गृहमंत्री तथा कांग्रेस नेता रमेश लेखक के विषय में चर्चा की जाएगी। पदाधिकारी ने बताया कि “आज की बैठक में रमेश लेखक को लेकर पार्टी आधिकारिक धारणा बनाएगी ।

यह भी पढें   मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी नहीं रख पाऊंगा – मेसी

त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में विजिट भिसा दुरुपयोग कर दैनिक भारी रकम घुस लेने का गृहमंत्री लेखक पर आरोप लगाया गया है । इसी मामले को लेकर उनसे इस्तीफा की मांग की जा रही है । उनसे कहा जा रहा है कि वो इस्तीफा देकर छानबीन में सहयोग करें । कांग्रेस के कुछ नेताओं का भी कहना है कि लेखक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए । पूर्वपदाधिकारी सहति की बैठक में क्रियाशील सदस्यता नवीकरण के बारे में भी चर्चा होगी । महामंत्री गगन थापा के संयोजक में क्रियाशील सदस्यता व्यवस्थापन समिति निर्माण हुई है ।

यह भी पढें   भेरी नदी में गिरी जीप और उसमें सवार दो लापता लोगों की तलाश आज सुबह से फिर शुरू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com