Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सेवा कार्यों के लिए साध्वी ऋतंभरा पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित

 

वृंदावन।

भारत सरकार ने साध्वी ऋतंभरा को मंगलवार को पद्मभूषण पुरस्कार प्रदान किया। सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए उन्हें यह पद्म पुरस्कार भारत की  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया। बीते 25 जनवरी को उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। उन्होंने इस पुरस्कार को अपने गुरुदेव स्वामी परमानंद गिरि के चरणों में समर्पित किया। कहा कि इस सम्मान से गुरुदेव के सानिध्य और वात्सल्य की अवधारणा को सार्थक रूप मिला है।
वृंदावन में वात्सल्य ग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा ने पद्मभूषण मिलने के बाद कहा कि इस सम्मान से परमशक्ति पीठ और वात्सल्य ग्राम के वह सभी सहयोगी सम्मानित हुए हैं, जिन्होंने मानव सेवा के कार्यों में अपना सर्वस्व समर्पित किया। वात्सल्य ग्राम में अनाथ बच्चों की परवरिश की जाती है। ऐसे बच्चों को साध्वी ऋतंभरा ने न केवल परिवार दिया बल्कि उनकी पढ़ाई से लेकर शादी की जिम्मेदारी भी उठाई। उनके सेवा कार्यों का ही परिणाम है कि आज वात्सल्य ग्राम में रह रहे बच्चे अच्छे कालेजों में पढ़ाई कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *