Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एलन मस्क का सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप आसमान में ही नष्ट

 

रॉयटर्स, टेक्सास।

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप को तैयार किया था, जिसका 9वां टेस्ट भारतीय समयानुसार 28 मई की सुबह 5 बजे टेक्सास के बोका चिका से किया गया। हालांकि, ये टेस्ट कामयाब नहीं हो पाया।
स्टारशिप की लॉन्चिंग के करीब 30 मिनट के बाद ही रॉकेट ने अपना कंट्रोल खो दिया और इस वजह से पृथ्वी के वातावरण में एंटर करने पर ये नष्ट हो गया। ये तीसरी बार है जब स्टारशिप रॉकेट आसमान में ही नष्ट हो गया।
मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को इस टेस्ट के दौरान एक सफलता भी मिली है और रॉकेट के बूस्टर ने अमेरिका की खाड़ी में हार्ड लैंडिंग की है। लैंडिंग बर्न के दौरान एक सेंटर को जानबूझकर बंद कर दिया गया था, जिससे बैकअप इंजन की क्षमता के बारे में पता लगाया जा सके।

यह भी पढें   मानव तस्करी मानव सभ्यता के लिए ही कलंक है – प्रधानमंत्री शाह

इस रॉकेट की ऊंचाई 400 फीट है और यह पूरी तरह से रीयूजेबल है। बता दें, रॉकेट सफलतापूर्व लॉन्च हो गया था, लेकिन लॉन्चिंग के कुछ समय बाद ही कंट्रोल खोने की वजह से रॉकेट नष्ट हो गया। यह पूरा टेस्ट 1.06 घंटे का था।

स्पेसएक्स की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर कहा गया कि इस यात्रा में स्पेसशिप ने इस साल की तुलना में अधिक मील के पत्थर पार किए, लेकिन इस बार भी कुछ समस्याएं आईं। हम जांच करेंगे कि क्या गलत हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com