Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुटबल में एक व्यक्ति ने की पूर्व पत्नी और दो बेटियों की हत्या

 

काठमांडू, जेठ १४ – रूपन्देही के बुटवल में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी है । बुटवल के होराइजन चौक स्थित मिलिजुली पथ में ३४ वर्षीया दीपा बस्याल और उनकी ४ और ७ वर्ष की दो बेटियों की हत्या कर दी गई है । दीपा का अपने पहले पति से तलाक हो गया था । संबंध विच्छेद के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी । दीपा को उनके पूर्व श्रीमान सुजन कोइराला ने अपने घर में बुलाकर बुधवार की सुबह ४ बजे हत्या कर दी है । ये जानकारी रुपन्देही प्रहरी प्रवक्ता डीएसपी सुरज कार्की ने दी है । पुलिस ने बताया है कि तीनों पर घरेलु हथियार हेम्बर और चाकु से प्रहार किया गया है । मृतक दीपा के पूर्व पति सुजन कोइराला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । पुलिस ने बताया है कि हत्या करने वाले अभियुक्त ने अपने ही भाई की हत्या की थी और बहुत दिनों तक जेल में बंद था कुछ ही वर्ष पहले संविधान दिवस के दिन आम माफी देकर उसे छोड़ा गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com