Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विजिट वीजा प्रकरण बहुत ही गंभीर और महत्वपूर्ण विषय है – अग्नि सापकोटा

 

काठमांडू, जेठ २२ – नेकपा माओवादी केन्द्र ने संसद के गतिरोध अन्त के लिए अधिकतम प्रयास करने का निर्णय किया है । आज सुबह पदाधिकारी बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि गतिरोध अन्त के लिए सिर्जनात्मक और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत होंगे । बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता अग्नि सापकोटा ने कहा ‘एक जिम्मेदार प्रतिपक्ष के हिसाब से इसक हल निकालने के लिए अधिकतम जोड़ देंगे । ’ उन्होंने कहा कि ‘निकास निकालने के लिए सिर्जनात्मक, रचनात्मक ढंग से लगेंगे ।’
विजिट विसा प्रकरण में गृहमंत्री रमेश लेखक का नाम भी लिया जा रहा है आने की बात आ रही है । उनके इस्तीफें की मांग करते हुए नेकपा माओवादी केन्द्र सहित के प्रतिपक्ष दल संसद अवरुद्ध करते आ रहे हैं । संसद में गतिरोध के कारण बजट पर चर्चा शुरु नहीं हो पाई है । माओवादी प्रवक्ता सापकोटा ने कहा कि हम मांग ही कर रहे हैं विजिट वीजा प्रकरण में चर्चा और इसके लिए सरकार किस तरह का वातावरण बना रही है, उस अनुसार हम आगे बढ़ेंगे ।
उन्होंने कहा कि ‘मुख्य बात जाँच है, व्यक्ति विशेष में हमारा ध्यान ज्यादा नहीं है । ‘हमारी लगातार बात हो रही है । विजिट वीजा प्रकरण बहुत ही गंभीर और महत्वपूर्ण विषय है । जितनी जल्दी हो सके जाँच के लिए वातावरण बनाना होगा और सदन में चर्चा का वातावरण भी बनानी होगी। उन्होंने बताया कि आज की बैठक से यही निष्कर्ष निकाला गया है । ’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com