Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘निष्कलंक छवि’ पर आरोपों की छाया: माधव नेपाल के खिलाफ विशेष अदालत में मामला दर्ज

 

काठमांडू, 6 जून । नेपाल की राजनीति में दशकों तक एक निष्कलंक और सिद्धांतवादी नेता के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री माधवकुमार नेपाल के सार्वजनिक जीवन पर अब भ्रष्टाचार के आरोपों की परछाई पड़ गई है। अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग (CIAA) ने गुरुवार को विशेष अदालत में उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया है, जिससे उनके दीर्घ राजनीतिक जीवन के उत्तरार्ध में एक नया मोड़ आया है।

पूर्व कम्युनिस्ट नेता माधव नेपाल ने करीब छह दशक पहले वामपंथी राजनीति में कदम रखा था। छात्र जीवन से ही राजनीतिक सक्रियता दिखाने वाले नेपाल 1970 के दशक में नेकपा माले के संस्थापक नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के महासचिव के रूप में लगातार 15 वर्षों तक नेतृत्व किया और देश में प्रजातंत्र स्थापनार्थ संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 मई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

वर्ष 2009 में वे प्रधानमंत्री बने और लगभग 20 महीनों तक सरकार का नेतृत्व किया। यहीं से मौजूदा विवाद की जड़ जुड़ी है। अख्तियार के अनुसार, नेपाल के कार्यकाल में पतञ्जली समूह को भूमि की अधिकतम सीमा से परे जाकर खरीदारी की अनुमति दी गई थी और उसे बाद में प्लॉटिंग कर बेचने की सहूलियत भी दी गई। आयोग ने इसी निर्णय को कानून विपरीत मानते हुए भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने कोशी और मधेश प्रदेश के सांसदों से करेंगे मुलाकात

इस बीच, माधव नेपाल फिलहाल एकीकृत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं, जिसे उन्होंने 2021 में तत्कालीन एमाले से अलग होकर स्थापित किया था। पार्टी का कहना है कि यह मुकदमा राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है। अख्तियार की कार्रवाई को पूर्वाग्रहपूर्ण बताते हुए पार्टी ने इसे सत्ता पक्ष द्वारा रचा गया षड्यंत्र करार दिया है।

अब यह मामला विशेष अदालत में विचाराधीन है, और आने वाले समय में न्यायिक प्रक्रिया ही यह तय करेगी कि माधवकुमार नेपाल की अब तक ‘निष्कलंक’ मानी जाने वाली छवि स्थायी रूप से धूमिल होगी या वह एक बार फिर आरोपों से मुक्त होकर पुराने सम्मान को वापस हासिल करेंगे। (नयाँ पत्रिका से विशेष रिपोर्ट)

यह भी पढें   भारत ने नेपाल को दिए 10 कैदी वाहक ट्रक, बीरगंज में हुआ हस्तांतरण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *