Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिमरौनगढ़ में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा रक्तदान शिविर सम्पन्न, विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन

 


बीरगंज/सिमरौनगढ़, 14 जून 2025 । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज (नेपाल) के तत्वावधान में 14 जून को सिमरौनगढ़ (बारा जिला) में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिमरौनगढ़ नगर पालिका, उद्योग वाणिज्य संघ बारा (शाखा सिमरौनगढ़), नेपाल-भारत मैत्री संघ और अनेक सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन भारतीय महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना और सिमरौनगढ़ नगर पालिका के मेयर श्री किशोरी प्रसाद कलवार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर महावाणिज्य दूत श्री मीना ने रक्तदान को “जीवनदान” की संज्ञा देते हुए कहा कि यह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है और इससे न केवल ज़रूरतमंदों को जीवन मिलता है, बल्कि समाज में सहयोग और मानवता की भावना भी बलवती होती है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में नई कार्यशैली, पैनल राजनीति से दूरी और युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व

शिविर में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस, सामुदायिक पुलिस, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, महिला समूहों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और रक्तदान किया।

इस अवसर पर महावाणिज्य दूत ने सिमरौनगढ़ नगर पालिका, उद्योग वाणिज्य संघ बारा (शाखा सिमरौनगढ़), नेपाल-भारत मैत्री संघ, रक्त संचार केंद्र, नेपाल रेड क्रॉस सोसाइटी (बीरगंज और सिमरौनगढ़), ब्रह्माकुमारी राजयोग उपसेवा केंद्र (खजानी), सनातन धर्मरक्षा मंच, श्री बालाजी सनातन धर्मरक्षा मंच, नागरिक समाज, न्यू नेपाल कल्याण संघ (बसवरिया), दलित जनजाति उत्थान केंद्र (बारा), न्यू यंग स्टार क्लब और आदर्श विकास समाज (सिमरौनगढ़) का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढें   "संभावना" रक्सौल के मंच पर दिखा भारत–नेपाल मैत्री का रंग

महावाणिज्य दूतावास ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संगठनों को इस समाजोपयोगी पहल में सक्रिय सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस आयोजन ने स्थानीय स्तर पर रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया और समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर मानवीय मूल्यों की मिसाल पेश की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com