डोटी में धान दिवस के अवसर पर ६ किसानों को किया गया सम्मानित
काठमांडू, असार १६ – डोटी में धान दिवस के अवसर पर ६ किसानों को सम्मानित किया गया है । कृषि ज्ञान केन्द्र डोटी ने रविवार जिला के ६ लोगों को एक कार्यक्रम का आयोजन कर यह सम्मान दिया है ।
कृषि ज्ञान केंद्र डोटी के कार्यालय प्रमुख गंगादत्त अवस्थी ने बताया कि वैसे तो भीमदत्त उत्कृष्ट कृषक पुरस्कार से जिले से तीन लोगों को सम्मानित करने का प्रावधान है, लेकिन इस वर्ष डोटी से छह लोगों को सम्मानित किया गया । उनके अनुसार तीन किसानों को नगद २५ हजार, दोसाला और प्रमाणपत्र दिया गया और बाकी तीन किसानों को दोसला और प्रमाणपत्र के साथ सम्मान किया गया ।
नगद सहित सम्मानित होने वालों में दिपायल सिलगढ़ी नगरपालिका–५ के जय बहादुर शाही, आदर्श गाँवपालिका–१ के मुकुन्द अवस्थी और जोरायल गाँवपालिका–१ गैरा के सूर्य प्रकाश भट्ट हैं । इसी तरह दिपायल सिलगढ़ी नगरपालिका–३ बाँफी की नेहा माझी, दिपायल सिलगढ़ी नगरपालिका–७ के जगतबहादुर विष्ट और दिपायल सिलगढी नगरपालिका–९ के काँसी साउँद दोसला और प्रमाणपत्र सहित सम्मानित हुए हैं ।
भेटेरिनरी अस्पताल के प्रमुख चन्द्रकान्त पन्त ने बताया कि भीमदत्त उत्कृष्ट कृषक पुरस्कार सम्बन्धी प्रकाशित सूचना अनुसार कृषि ज्ञान केन्द्र डोटी और भेटेरिनरी अस्पताल तथा पशु विज्ञ सेवा केन्द्र में आवेदन पेश करने वाले किसानों का चयन कर सम्मान किया गया ।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले किसानों के घर जाकर सर्वश्रेष्ठ किसानों का चयन किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते हुए ५० टनल में सब्जी की खेती करने वाले किसान मुकुंद अवस्थी ने कहा कि पुरस्कार मिलने से उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी का अहसास हुआ है ।

