Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झापा में फर्नीचर की दुकान में आग, १२ लाख का हुआ नुकसान

 

काठमांडू, असार १६ – झापा के अर्जनुधारा नगरपालिका ११ के बसपार्क स्थित खड्का फर्नीचर में आग लग गई है । पुलिस ने जानकारी दी है कि आग लगने से लगभग १२ लाख रुपये की संपत्ति की क्षति हुई है ।
आग मोती बहादुर खड़का की फर्नीचर की दुकान में लगी । पुलिस ने बताया कि आग में लकड़ी काटने वाली मशीन और लकडि़याँ पूरी तरह जल गईं ।
आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस सहायक निरीक्षक नोरजंग लामा के नेतृत्व में अस्थायी पुलिस चौकी बस पार्क से एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बिर्तामोड़ नगरपालिका की दमकल की मदद से रात करीब साढ़े १२ बजे आग पर काबू पा लिया । आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है । अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed