Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थापना दिवस पर नेपाल मोबाइल व्यवसायी महासंघ द्वारा सुर्खेत में रक्तदान कार्यक्रम, ३७ यूनिट रक्त संकलन

 

नेपालगंज/ (बाँके),रिपोर्ट: पवन जायसवाल । नेपाल मोबाइल व्यवसायी महासंघ ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर कर्णाली प्रदेश की राजधानी वीरेन्द्रनगर, सुर्खेत में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आषाढ़ २७ गते, शुक्रवार को महासंघ की कर्णाली प्रदेश समिति और सुर्खेत जिला शाखा के संयुक्त संयोजन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर महासंघ से जुड़े व्यवसायियों और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित कुल ३७ लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का आयोजन नेपाल रेडक्रस सोसाइटी, रक्त सञ्चार केन्द्र सुर्खेत के प्राविधिक सहयोग में किया गया। रक्त प्राविधिक विकास गिरी के अनुसार, कार्यक्रम से ३७ पिन्ट रक्त संकलन किया गया।

यह भी पढें   ट्रेड यूनियन खत्म करने के फैसले का जसपा ने किया विरोध, सरकार तानाशाही की ओर बढ़ने की आशंका

महासंघ के कर्णाली प्रदेश अध्यक्ष भगत बहादुर रावल (भरत) ने बताया कि यह आयोजन देशभर में स्थापना दिवस को सामाजिक कार्यों के माध्यम से मनाने की पहल के अंतर्गत किया गया है। उन्होंने रक्तदान को “मानवीय जीवन रक्षा का सर्वोत्तम कार्य” बताते हुए कहा कि, “हमारा यह छोटा प्रयास सुर्खेत में दिख रही रक्त की कमी को कुछ हद तक सहज बना सकेगा, इस पर हमें विश्वास है। व्यवसायिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी हम हमेशा प्राथमिकता देते आए हैं।”

यह भी पढें   राष्ट्रीय सभा में नेपाली कांग्रेस की ‘दल की नेता’ बनीं कमला पंत

नेपाल मोबाइल व्यवसायी महासंघ, सुर्खेत के अध्यक्ष कुसुम रावल ने बताया कि कार्यक्रम में महासंघ से जुड़े व्यवसायियों और अन्य स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।

कार्यक्रम के सहभागी व्यवसायियों ने इसे व्यवसायिक हितों से आगे बढ़कर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने आशा जताई कि इस रक्तदान कार्यक्रम से आवश्यकता पड़ने पर रोगियों को समय पर राहत मिल सकेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed