Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल सहयोग : शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में पाँच नई परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

 

काठमांडू, 21 जुलाई 2025 । भारत सरकार की अनुदान सहायता में नेपाल में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी पाँच उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (High Impact Community Development Projects – HICDPs) को लेकर समझौता ज्ञापन (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह हस्ताक्षर भारत सरकार की ओर से भारतीय दूतावास, नेपाल सरकार के संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय और परियोजना क्रियान्वयन निकायों के बीच सम्पन्न हुए।

इन पाँच परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग 39 करोड़ नेपाली रूपया है। ये परियोजनाएँ निम्नानुसार हैं:

  1. श्री जन शक्ति माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण – बटेश्वर-३, बटेश्वर गाउँपालिका, धनुषा
  2. श्री महोबनी पदम माध्यमिक विद्यालय का निर्माण – पोखरिया नगरपालिका, पर्सा
  3. श्री बसुकी माध्यमिक विद्यालय का निर्माण – मेल्लेख गाउँपालिका, अछाम
  4. बेंगा साह माध्यमिक विद्यालय का स्कूल भवन, छात्रावास एवं पुस्तकालय निर्माण – प्रसौनी गाउँपालिका-२, बारा
  5. ५ शैय्या वाले अस्पताल भवन का निर्माण – नासों गाउँपालिका-५, मनाङ
यह भी पढें   प्राध्यापक धरना का ६६वां दिन त्रि वि में पेंशन सुविधा का प्रश्न : संस्थागत न्याय, सम्मान और उत्तरदायित्व की आवश्यकता

ये परियोजनाएँ नेपाल सरकार की स्थानीय इकाइयों — नगरपालिकाओं एवं गाउँपालिकाओं — के सहयोग से क्रियान्वित की जाएँगी।

इन ढाँचागत परियोजनाओं के निर्माण से स्थानीय समुदायों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2003 से अब तक भारत सरकार ने नेपाल में कुल 579 उच्च प्रभाव विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है, जिनमें से 496 परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं। ये परियोजनाएँ नेपाल के सातों प्रदेशों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, संपर्क, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में क्रियान्वित की गई हैं। शेष परियोजनाएँ विभिन्न चरणों में हैं।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – उज्वेकिस्तान विरुद्ध कोलोम्बिया की ३–१ से जीत

भारत और नेपाल के बीच गहरा और बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग रहा है। HICDP परियोजनाओं का कार्यान्वयन इस बात का प्रमाण है कि भारत सरकार नेपाल सरकार के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आधारभूत ढाँचे को मजबूत कर जनसशक्तिकरण के प्रयासों में निरंतर सहयोग कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *