Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भंडारी की प्रवक्ता बनने पर कार्रवाई करने की ओली ने दी चेतावनी

 

काठमांडू, सावन ५ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने पार्टी के अन्य नेताओं को पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी के प्रवक्ता नहीं बनने की सलाह दी है । पार्टी की नवौं केन्द्रीय कमिटी की बैठक की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा कि चूंकि भंडारी ने अभी तक खुद कुछ नहीं कहा है, इसलिए दूसरों को भी उनके प्रवक्ता बनने की आवश्यकता नहीं है । सूत्र अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि भण्डारी के प्रवक्ता बनकर मीडिया में अनावश्यक बयानबाजी करना जरुरी नहीं है ।
प्रधानमंत्री ओली ने कहा –अगर उम्र की सीमा तय करनी है तो फिर जेल में बिताई गई उम्र भी घटानी चाहिए, यह कहकर प्रचार करना, या यह कहना कि भंडारी ने बालुवाटार जाने से इनकार किया, इस तरह की गलत जानकारी फैलाना भी अनुचित है । उनकी प्रवक्ता बनकर कुछ नेता मीडिया में अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं, यह जरूरी नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि “कल की बैठक को ’कट–ऑफ’ बैठक के रूप में लिया जाना चाहिए । अब इस तरह की अनुशासनहीन गतिविधियां अगर दोहराई गईं तो कार्रवाई जरूर होगी। जब चारों ओर से एमाले और हमारे नेतृत्व पर हमले हो रहे हैं, ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है।“

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत का फैसला: विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र पति-पत्नी का संबंध सिद्ध करने के लिए अनिवार्य नहीं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com