Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजकुमार तिमिल्सिना गिरफ्तार

 

काठमांडू, सावन ५ – नकली ऑडियो बनाकर उसे सिधाकुरा ऑनलाइन मीडिया को उपलब्ध कराने के आरोप में राजकुमार तिमिल्सिना को गिरफ्तार कर लिया गया है । इलाका पुलिस कार्यालय इटहरी की टीम ने रविवार (साउन४) की शाम को उसे गिरफ्तार किया है । ये जानकारी कोसी प्रदेश पुलिस प्रमुख एवं डीआईजी ईश्वर कार्की ने दी ।
राजकुमार को सर्वोच्च अदालत ने ६ महीने कैद की सजा दी थी । इसी प्रकरण में सर्वोच्च ने असोज १३ गते सिधाकुरा ऑनलाइन के प्रकाशक युवराज कँडेल और सम्पादक नवीन ढुंगाना को अदालत की अवहेलना करने के आरोप में दोषी करार करते हुए तीन महीने कैद की सजा दी थी । लेकिन उन दोनो ने क्षमा याचना की जिसके बाद सात दिन मात्र जेल में रहे और बाहर निकल आए । तिमिल्सिना फरार था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com