Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्यकता – अध्यक्ष दाहाल

 

काठमांडू, सावन ५ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने कहा है कि देश में आर्थिक समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नीतिगत और समग्र राज्य को ही अपने सोचने के तरीके में सुधार करना आवश्यक है ।
आज सीएनआइ (नेपाल उद्योग परिसंघ) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ निजी निवास खुमलटार में हुई मुलाकात के समय में उन्होंने यह बात कही । मुलाकात के क्रम में अध्यक्ष दाहाल ने देश के आर्थिक विकास में निजी क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया । उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के माइंडसेट को परिवर्तन कर निजी क्षेत्रों को सहज वातावरण में काम करने देने के लिए नीतिगत सुधार की आवश्यकता है ।
उन्होंने कहा – निजी क्षेत्रों को सहजीकरण करने में नीति और संरचना की बिना तैयारी किए समृद्धि का जो लक्ष्य रखा गया है उस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकते ।
सीएनआई के अधिकारियों ने देश की आर्थिक समृद्धि में निजी क्षेत्र द्वारा निभाई गई भूमिका तथा अध्यक्ष दाहाल के प्रधानमंत्री रहते हुए विद्यमान मजबूत सहयोगात्मक वातावरण को भी याद किया।

यह भी पढें   मैं ही समझदार, बाकी सब नादान—यही जीवन का सबसे बड़ा भ्रम है : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com