Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम पर सहमति

 

काठमांडू, सावन १२ –थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी है। पाँच दिन तक चले युद्ध में कम से कम ३६ लोगों की मौत के बाद सोमवार को बिना किसी शर्त के युद्धविराम पर सहमति हुई है।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोमवार मध्यरात्रि से दोनों देशों के बीच तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम लागू होने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “यह तनाव कम करने और शांति एवं सुरक्षा की पुनस्र्थापना के लिए एक महत्वपूर्ण पहला कदम है।”

यह भी पढें   एकाग्रता वह शक्ति है, जो बिखरी हुई ऊर्जा को उपलब्धि में बदल देती है : बिमल सरार्फ,

मलेशिया की प्रशासनिक राजधानी पुतराजया में थाई कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हन मानेत की उपस्थिति में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इब्राहिम ने युद्धविराम पर सहमति की घोषणा की।

अब दोनों पक्षों के सैन्य कमांडरों की बैठक मंगलवार सुबह होगी। इसके बाद दोनों देशों की सीमा समिति की बैठक ४ अगस्त को कंबोडिया में तय की गई है।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने कहा, “आज हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई और हमने बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त किया।”

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की उद्यमियों के साथ चर्चा

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णायक समर्थन के लिए आभार जताया। उनका कहना था कि यह युद्धविराम भविष्य में तनाव को कम करने में मददगार सिद्ध होगा।

दोनों पक्षों के युद्ध के कारण दो लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com