Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी के नवनियुक्त खेलकूद मंत्री सन्तोष कुमार पाण्डे ने शपथ ली

 

काठमांडू, सावन १२ – लुम्बिनी प्रदेश के नवनियुक्त युवा तथा खेलकूद मंत्री सन्तोष कुमार पाण्डे ने शपथ ली । सोमवार (सावन १२) प्रदेश प्रमुख कृष्णबहादुर घर्ती के समक्ष उन्होंने पद तथा गोपनीयता की शपथ ही ।
बुटवल स्थित प्रदेश प्रमुख के कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री चेतनारायण आचार्य, पूर्व मुख्यमंत्री डिल्लीबहादुर चौधरी, मंत्री और उच्चपदस्थ पदाधिकारी उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री आचार्य ने रविवार (सावन ११) को लुम्बिनी मंत्रिपरिषद् का विस्तार किया । उक्त रिक्त मंत्री पद में उन्होंने लोसपा संसदीय दल के नेता पाण्डे को नियुक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com