Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हितेन्द्रदेव शाक्य पहुँचे चितवन

 

काठमांडू, सावन १२ – नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक हितेन्द्रदेव शाक्य चितवन के चनौली वितरण केन्द्र में उत्पन्न लोड व्यवस्थापन में आ रही समस्या को समझने के लिए चितवन पहुँचे हैं ।
चनौली वितरण केन्द्र ने द्वारा सावन ११ गते लोड व्यवस्थापन के लिए लोडशेडिंग की तालिका निकाली थी । इस तालिका के निकलने के बाद शाक्य चितवन पहुँचे हैं । प्राधिकरण ने कहा है कि अत्यधिक भार के कारण संरचना में समस्याएं देखी जाने के बाद  मरम्मत और निर्माण कार्य में तेजी ला रहा है।
कार्यकारी निर्देशक शाक्य ने बताया कि अत्यधिक लोड के कारण होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना और तत्काल रखरखाव कार्य बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
निरीक्षण के बाद प्राधिकरण ने जानकारी दी कि समस्या समाधान के लिए आवश्यक कुछ और निर्णय लिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *