Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में भारत–संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल के तहत ‘चावल में पोषण संवर्धन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन’ परियोजना का शुभारंभ

 

काठमांडू, 3 अगस्त 2025 । भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के सहयोग से नेपाल में “पोषण संवर्धित चावल और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन” को सुदृढ़ बनाने हेतु एक नई परियोजना की शुरुआत की है। यह परियोजना भारत–संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल (India–UN Global Capacity Building Initiative) का हिस्सा है, जिसे 1 अगस्त 2025 को भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

परियोजना का उद्देश्य और फोकस क्षेत्र

नेपाल में यह परियोजना भारत की सफल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अनुभव और तकनीकी ज्ञान को साझा करते हुए नेपाल की फोर्टिफाइड (पोषण संवर्धित) चावल आपूर्ति श्रृंखला में मौजूद प्रमुख चुनौतियों—जैसे कि खरीद प्रक्रिया, डेटा संग्रहण, तथा प्रशिक्षित कार्यबल की कमी—को दूर करने में मदद करेगी।

यह भी पढें   सोने का चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

परियोजना के फोकस क्षेत्र इस प्रकार होंगे:

  1. लाभार्थी प्रबंधन,
  2. भंडारण और वितरण मॉडल,
  3. निगरानी और मूल्यांकन प्रणाली, तथा
  4. शिकायत निवारण तंत्र

तीन चरणों में होगा कार्यान्वयन

यह परियोजना 12 महीनों की अवधि में तीन चरणों में लागू की जाएगी:

  • पहला चरण – आवश्यकता मूल्यांकन और विभिन्न हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
  • दूसरा चरण – नेपाल के सरकारी अधिकारियों के लिए भारत का अध्ययन दौरा आयोजित होगा, जिसमें प्रायोगिक प्रदर्शन और विशेषज्ञों के प्रस्तुतीकरण शामिल होंगे।
  • तीसरा चरण – एक कार्य योजना विकसित की जाएगी, जो दीर्घकालिक समाधान प्रदान करने में मदद करेगी।
यह भी पढें   भारत ने ही नहीं, नेपाल द्वारा भी भारत की कुछ जमीन पर अतिक्रमण : प्रम शाह

परियोजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम को भारत सरकार की ITEC (Indian Technical and Economic Cooperation) योजना के तहत कार्यान्वित किया जाएगा। गौरतलब है कि 2001 से अब तक ITEC कार्यक्रम के अंतर्गत 3000 से अधिक नेपाली अधिकारी भारत में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

दक्षिण-दक्षिण सहयोग का प्रतीक

भारत–संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल की घोषणा सितंबर 2023 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के दौरान की गई थी। इसके बाद भारत सरकार और भारत स्थित UN Country Team ने मिलकर दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने तथा दिगो विकास लक्ष्यों (SDGs) की उपलब्धि में तेजी लाने हेतु परियोजनाओं की पहचान और क्रियान्वयन पर काम शुरू किया।

यह भी पढें   लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर भारत विकास परिषद ने किया नमन

नेपाल में चल रही यह चावल और आपूर्ति श्रृंखला परियोजना इस पहल के अंतर्गत पहचान की गई चार परियोजनाओं में से एक है।

भारत–नेपाल साझेदारी को और मजबूती

यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच सशक्त और सक्रिय विकास साझेदारी को दर्शाती है। यह दोनों देशों के नवाचार साझा करने और लचीली खाद्य प्रणाली निर्माण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *