Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तकोशी नदी के २७ द्वार खोले गए

 

काठमांडू, सावन १९ – पूर्वी पहाड़ी तथा तराई के जिलों में लगातार हो रहे बारिश के कारण सप्तकोशी नदी में पानी के बहाव में वृद्धि हुई है । सशस्त्र पुलिस उपरीक्षक निर्मल थापा ने बताया कि रविवार शाम ७ बजे के माप के अनुसार कोशी बैरेज से पानी का प्रवाह १८९,३९० क्यूसेक प्रति सेकंड था, जबकि रात ८ बजे पानी का प्रवाह १९१,२१० क्यूसेक प्रति सेकंड था । उन्होंने बताया कि अभी ५६ में से २७ द्वार खोल दिए गए हैं । वैसे अभी नदी में पानी के बहाव बढ़ने से किसी तरह की कोई समस्या नहीं है ।
कोशी बैरेज से पानी का प्रवाह १५०,००० घन मीटर से ज्यादा होने पर चेतावनी के तौर पर लाल बत्ती जलाई जाती है। कोशी बैराज नियंत्रण कक्ष ने बताया है कि लाल बत्ती इसी वजह से जलाई गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *