Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी स्थायी कमिटी की बैठक आज भी..प्रचण्ड देंगे जवाब

 

काठमांडू, सावन १९ – नेकपा माओवादी केन्द्र की स्थायी कमिटी की बैठक आज भी हो रही है । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय पेरिसडाँडा में शनिवार से जारी बैठक आज भी होने जा रही है ।
आज बैठक को समाप्त करने की भी तैयारी है । शनिवार और रविवार को बहुत से सदस्यों ने अपनी–अपनी धाराणाएं रखी है । माओवादी ने जानकारी दी है कि आज बैठक को समाप्त करने की तैयारी की जा रही है । आज की बैठक में महासचिव देवप्रसाद गुरुङ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणकाजी श्रेष्ठ अपनी धारणाएं रखेंगे ।
उपाध्यक्ष अग्निप्रसाद सापकोटा ने बताया कि गुरुङ और श्रेष्ठ के धारणा रखने के बाद दस्तावेजों पर आए धारणा के बारे में अध्यक्ष प्रचण्ड जवाब देंगे । उनके जवाब देने के साथ आज ही बैठक समाप्त कर दी जाएगी ।
बैठक में प्रचण्ड के दस्तावेज पर उप महासचिव जनार्दन शर्मा, सचिव रामकार्की सहित कुछ औरों ने भी प्रश्न उठाए । लेकिन उन्होंने समर्थन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *