Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली मध्य रात्रि में तुर्कमेनिस्तान रवाना

 

काठमांडू, सावन १९ – प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली तीसरे संयुक्त राष्ट्र स्थलबद्ध विकासशील देशों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए मध्य रात्रि में तुर्कमेनिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं । ओली रविवार की मध्यराति में रवाना हुए हैं । इस सम्मेलन का अध्यक्ष नेपाल है । एलएलडिसी समूह का सम्मेलन इसी साउन २० से लेकर २३ गते तक (५ से ८ अगस्त) तुर्कमेनिस्तान के अवाजा शहर में आयोजित किया जा रहा है ।
सम्मेलन में कम विकसित देशों के विश्वव्यापी समन्वय ब्यूरो के अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री ओली संबोधन करेंगे । वो एक उच्चस्तरीय गोलमेज बैठक की सहअध्यक्षता भी करेंगे । सम्मेलन के अवसर में प्रधानमंत्री ओली विभिन्न देश के प्रतिनिधि मंडल प्रमुख के साथ और संयुक्त राष्ट्रसंघ तथा अन्य अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के उच्चपदस्थ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे ।
प्रधानमंत्री नेतृत्व के इस उच्चस्तरीय भ्रमण टीम में प्रथम महिला राधिका शाक्य, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार विष्णुप्रसाद रिमाल, एमाले सांसद सूर्य थापा, प्रधानमंत्री के प्रमुुख स्वकीय सचिव राजेश बज्राचार्य, निजी चिकित्सक प्रा. डा. दिव्यासिंह शाह, परराष्ट्र मन्त्रालय के सचिव अमृतबहादुर राई, उच्चपदस्थ सरकारी अधिकारी, मीडियाकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी हैं ।
प्रधानमंत्री ओली साउन २३ गते शुक्रवार की रात स्वदेश वापस लौटेंगे । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में प्रधानमंत्रीले द्वारा किए जाने वाले दैनिक प्रशासनिक कार्य के लिए उप प्रधानमंत्री एवम् शहरी विकास मंत्री प्रकाशमान सिंह को जिम्मेदारी दी है ।

यह भी पढें   यूएनएससी ने लाल किले में हुए धमाके के लिए ‘अल-कायदा ’ को जिम्मेदार ठहराया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com