Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 4 अगस्त 2025 सोमवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांग मिदं सुप्रभातम्।।*
*वंदे बोधमयं नित्यं गुरुं शंकर रूपिणम्।*

*यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चंद्र: सर्वत्र वन्द्‍यते।।*
 ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 4 अगस्त 2025 सोमवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके :-1947
*याम्यायनं सौम्य गोल:*
*ऋतु:-*
*वर्षा*
*सौर्य श्रावण मास की प्रविष्टे 18…*
माह:- श्रावण
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *दशमी सुबह 8:42 तक उपरांत एकादशी*
नक्षत्र :- अनुराधा प्रातः 8:04 तक उपरांत ज्येष्ठा,
योग:- ब्रह्म प्रातः 7:36 तक उपरांत ऐन्द्र,
करण:- गर एवं वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 05:26
सूर्यास्त : संध्या 06:34
सूर्य :- *अश्लेषा नक्षत्रे, कर्क राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *वृश्चिक राशौ च चन्द्रः,*
*आज की ग्रह स्थिति*

*कन्या भौम:, बुध: कर्के, मिथुने देव वृहस्पति।*
मिथुने चैव भृगु नंदन, शनि मीन स्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज सावन मास के चौथे सोमवारी व्रत एवं पुत्रदा एकादशी व्रत के नहाय खाय के दिन श्री गणेश लक्ष्मी नारायण एवं शिव पूजन अभिषेक अखंड सुख सौभाग्य उत्तम दाम्पत्य, उत्तम नौकरी आजीविका, सन्तति सन्तान दायक तथा सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक होगा। साथ ही आज का व्रत एवं शिवपूजन अभिषेक परम् कल्याणकारी, एवं विशेष लाभदायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशिफल*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। आराकाशा के अनुसार आप आज परिश्रम के सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े व्यवधान रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो जाएगी। आज किसी पारिवारिक सदस्य के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आएगा जिससे कुछ समय के लिए वातावरण अशांत रहेगा। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे। हो सके तो आज किसी से उधार ना लें।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा।आराकाशा के अनुसार दिन के आरंभ में आलस्य एवं किसी बात को लेकर चिड़चिड़े हो सकते हैं लेकिन अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयाद करें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने बढ़ने से अधूरे रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी से विवाद होगा सहकर्मियों से भी मनमुटाव के कारण कार्य मे विलम्ब होगा। घरेलू वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। आपकी बात आज कोई भी जल्दी से नही सुनेगा जिससे क्रोध में भरे रहेंगे। सेहत भी कुछ खास ठीक नही रहेगी।

यह भी पढें   हम एक नई शुरुआत करना चाहते हैं – रवि लामिछाने

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज दिन का पहला भाग शांति से बिताएंगे। आराकाशा के अनुसार इस अवधि में लाभ के लिए आलस्य-प्रमाद से दूर रहें। अन्यथा इसके बाद का समय कष्टकारी रहने वाला है। आज अपने स्वभाव में थोड़ी भी उद्दंडता न रखें अन्यथा आपको अन्य लोगो ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। फिर कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी व्यवसाय में अधिकारी एवं सहकर्मियों को स्वभाव में मिला कर कार्य करें। फिर आज कुछ अच्छा लाभ भी हो सकता है। आज अचानक परिवर्तन आने से परेशान न हों। किसी से काम निकालना आज प्रेम एवम अत्यंत सावधानी पूर्वक करें। फिर धन लाभ कर सकते है।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज दिन के आरंभ में सेहत संबंधित समस्या रहेगी। आराकाशा के अनुसार काम करने में उत्साह नही रहेगा घर के सदस्यों से किसी कारण ताने सुनने पड़ेंगे। लेकिन मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आएगा विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। परन्तु कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में एवं आवश्यकता के समय नही होगा जिससे कार्य बाधित हो सकते है। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों से

आज सतर्क रहें।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। आराकाशा के अनुसार दिखावे की प्रवृति रहने के कारण अन्य लोगो को अपने आगे तुच्छ मानेंगे जिससे स्नेहीजन आपसे दूरी बना कर रहेंगे। कार्य व्यवसाय में मनमानी एवं जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन उठापटक वाला रहेगा। अचानक लाभ होता दिखाई देगा अगले पल निराशा मिलेगी लेकिन फिर भी मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य आज आपके स्वभाव से परेशान होने की जगह मजाक में लेंगे। सेहत थोड़ी गड़बड़ रहेगी।

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा। आराकाशा के अनुसार धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। परन्तु आज किसी से भी किसी भी प्रकार के उधारी व्यवहार ना करें बाद में पछतावा होगा। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। आज कोई मनोकामना घरेलू कारणों से पूर्ण नही होने पर दुख होगा। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा।

यह भी पढें   सरकार भ्रष्टाचार तथा अव्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री शाह

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा। आराकाशा के अनुसार आप किसी के उकसावे में आकर कुछ समय के लिए विवेक पर नियंत्रण खो सकते है भ्रामक बातो में ना आये सुख शांति के लिए आज आवश्यक है। व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पर पा लेंगे। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज दिन के पूर्वार्ध में कुछ बेचैन रह सकते है। आराकाशा के अनुसार मध्यान तक आपसी व्यवहार में विशेष सावधानी रखें किसी से मामूली बात का बतंगड़ बन सकता है हास परिहास भी मर्यादा में रहकर ही करें आपकी बाते किसी को चुभने से माहौल गरम होने की सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार लाएगा। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग करेगा। आराकाशा के अनुसार व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कुछ कम रहेगी जिसका फायदा अवश्य उठाएंगे। नौकरी पेशा जातको को अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संबंधित मामलों में विजय के साथ ही भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा। गृहस्थ जीवन मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी।

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्यो को लेकर आलस्य दिखाएंगे परन्तु इसके बाद का समय पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे।आराकाशा के अनुसार सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे जिससे आर्थिक आयोजनों में स्पष्टता रहने के साथ ही ज्यादा मगजमारी नही करनी पड़ेगी। परिवार मे किसी बाहरी व्यक्ति के दखल देने से आपसी विश्वास की कमी रह सकती है। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।

यह भी पढें   सरकार ने की नेपाल टेलिकॉम के शेयर बेचने की घोषणा

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। आराकाशा के अनुसार धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में भी निकटता का अहसास होगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी सहयोगी वातावरण मिलने से निश्चित समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यो के अलावा भी अन्य आय के स्त्रोत्र बनेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। घर मे अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे लेकिन पक्के होने में संशय रहेगा। मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज बिल्कुल सावधानी से कार्य करें अन्यथा आज के दिन आप को किसी उलझन में फंसने का ग्रह योग है। आराकाशा के अनुसार
दिन का अधिकांश समय पुराने कार्यों को निपटाने में दें। आज का पूरा समय अपने पिछले कार्यों का निरीक्षण और संपादन में दें। आज लोगों का अधिक सुनें और अपने निर्णय को कल के लिए टाल दें। कार्य व्यवसाय में देरी के कारण सौदे निरस्त हो सकते है। अतः इसके संपादन पर ध्यान दें। आज के किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण के कारण सम्मान में कमी आने से बचें। क्रोध एवं अपने आप पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। फिर सारे कार्य अच्छा से पूर्ववत रहेगा। वरना उलझने कम होने की जगह ज्यादा गंभीर बन सकती है।
*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी एवं जगत गुरु महादेव आप आराकाशा के प्रार्थना से पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना*
*“हे चराचर जगत के स्वामी जगत गुरु शिव आप आराकाशा के प्रार्थना से सभी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*आज के व्रत पूजन से जगत गुरु देव महादेव एवं माता भुवनेश्वरी सबका सुख सौभाग्य, सन्तति सन्तान, उत्तम नौकरी आजीविका, उत्तम धन संपदा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बनाए रखें!!*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *